ओलंपिक से पहले तोक्यों में वायरस के मामलों में बढ़ोतरी

Ads

ओलंपिक से पहले तोक्यों में वायरस के मामलों में बढ़ोतरी

  •  
  • Publish Date - July 7, 2021 / 01:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

तोक्यो, सात जुलाई (एपी) तोक्यो में ओलंपिक खेलों के शुरू होने से दो सप्ताह पहले बुधवार को कोरोना वायरस के 920 नये मामले दर्ज किये गये जो मई महीने के बाद एक दिन में पाये गये मामलों का नया रिकार्ड है।

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कोरोना वायरस उपायों को लेकर अपने प्रमुख मंत्रियों के साथ बैठक भी की।

सुगा ने कहा कि तोक्यो में मामले बढ़ने से रोकने के लिये वे अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह तोक्यो में आपातकाल की स्थिति बहाल करने पर गुरुवार को निर्णय करेंगे।

तोक्यो में यदि आपातकाल की स्थिति घोषित की जाती है तो ओलंपिक आयोजकों को 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों में स्थानीय दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति देने की योजना पर पुनर्विचार करना होगा।

एपी

पंत नमिता

नमिता