India vs England T20 Highlights: इस खिलाड़ी की तूफानी बल्लेबाजी ने छीनी भारत की जीत, रोमांचक मुकाबले में मिली हार, एक ओवर में ऐसे पलटा पूरा मैच
IND vs ENG T20 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को खेले गये दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4 विकेट से हरा दिया है।
India vs England T20 Highlights/Photo Creadit: Social Media
- इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली
- जैकब बेथल ने नाबाद 76 रन बनाकर इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई
- भारत ने 190 रन बनाए, लेकिन डेथ ओवरों में महंगी गेंदबाजी के कारण मैच गंवा दिया
IND vs ENG T20 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को खेले गये दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथल ने सर्वाधिक नाबाद 76 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए। श्रृंखला का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच (IND vs ENG T20 Highlights) में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया, जिसमें वो केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा ने 43 रन, ईशान किशन ने 49 रन बनाए, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 37 और अंतिम ओवरों में तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में 24 रन बनाए। इस तरह टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन बनाए।
जैकब बैथेल की आंधी में उड़ी इंडिया
IND vs ENG T20 Highlights जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथल ने सर्वाधिक नाबाद 76 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। कप्तान हैरी ब्रुक ने 15 गेंदों में 39 रन, जबकि टॉम बैंटन ने 32 गेंदों में 39 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड को आखिरी 5 ओवरों में 49 रन बनाने थे और यहां तक भारत के पास वापसी का मौका था। मगर तभी पारी के 16वें ओवर में रवि बिश्नोई ने 29 रन लुटा दिए और इंग्लैंड 6 गेंद शेष रहते यह लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए। इस मुकाबले में अर्शदीप ने एक ओवर में 27 और रवि बिश्नोई ने 29 रन लुटाए।
ये भी पढ़ें
- Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ में सनसनी, पति-पत्नी की खौफनाक हाल में मिली लाश, कमरे का मंजर देख दहल गए परिजन
- Ravi Bhagat Resigns BJP: पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले इस दिग्गज आदिवासी भाजपा नेता का इस्तीफा स्वीकार.. त्यागपत्र में बताई थी ये वजह, आप भी पढ़ें लेटर
- Vaibhav Sooryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, इस महान बल्लेबाज का तोड़ा रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

Facebook


