कोलंबो, 23 अगस्त (भाषा) भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन रविवार को यहां पहली पारी में पांच विकेट पर 300 रन बनाए।
भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 117 जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल और रविंद्र जडेजा ने भी क्रमश: 45 और 43 रन का योगदान दिया।
श्रीलंका की तरफ से असिता फर्नांडो ने तीन विकेट चटकाए।
भाषा
सुधीर
सुधीर