BSNL 412 Day Recharge Plan: BSNL के इस प्लान ने उड़ाए सबके होश! 412 दिन वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानिए कितने में होगा रिचार्ज

Ads

BSNL 412 Day Recharge Plan: BSNL का 2,399 रुपये वाला लॉन्ग-टर्म प्लान यूजर्स के लिए शानदार विकल्प है। इसमें 412 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। सबसे खास बात यह है कि ये सभी फायदे 12 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेंगे।

  •  
  • Publish Date - August 23, 2026 / 05:13 PM IST,
    Updated On - August 23, 2026 / 05:42 PM IST

(BSNL 412 Day Recharge Plan/ Image Credit: Screengrab)

HIGHLIGHTS
  • 412 दिन की लंबी वैलिडिटी
  • रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा
  • अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

नई दिल्ली: BSNL 412 Day Recharge Plan: अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं तो BSNL का 2,399 रुपये वाला लॉन्ग-टर्म प्लान आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। इस प्लान में 412 दिनों की वैलिडिटी (BSNL 412 Day Recharge Plan) मिलती है यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद करीब 13 महीने तक नंबर एक्टिव रखा जा सकता है। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो लंबे समय के लिए एक साथ रिचार्ज करना पसंद करते हैं।

पहले से 47 दिन ज्यादा वैलिडिटी

BSNL के इस प्लान में पहले 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी लेकिन अब इसमें 47 दिन (BSNL 412 Day Recharge Plan) अतिरिक्त जोड़ दिए गए हैं। यानी यूजर्स को पूरे एक साल से भी ज्यादा समय तक सेवा का लाभ मिलता है। हालांकि, ऑफर की शर्तें समय के साथ बदल सकती हैं। इसलिए रिचार्ज से पहले अपने सर्किल में इसकी मौजूदा उपलब्धता जरूर जांच लें।

रोज 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

2,399 रुपये के इस रिचार्ज में रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इससे यूजर्स सोशल मीडिया, वीडियो देखने, ब्राउजिंग और दूसरे ऑनलाइन काम आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भी शामिल हैं। इस वजह से यह रोजाना मोबाइल इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है।

ऑफर की आखिरी तारीख

BSNL की जानकारी के अनुसार, 412 दिनों की यह खास वैलिडिटी (BSNL 412 Day Recharge Plan) वाला ऑफर 12 सितंबर 2026 तक उपलब्ध है। अगर आप लंबी अवधि का रिचार्ज कराने की योजना बना रहे हैं तो ऑफर खत्म होने से पहले इसकी मौजूदा कीमत, वैलिडिटी और अपने टेलीकॉम सर्किल में लागू नियम जरूर चेक कर लें। इससे रिचार्ज के समय किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

BSNL के ₹2,399 प्लान की वैलिडिटी कितनी है?

इस प्लान में 412 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

इस प्लान में रोज कितना डेटा मिलता है?

ग्राहकों को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है।

क्या प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है?

हां, इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा शामिल है।

BSNL के इस प्लान में SMS कितने मिलते हैं?

यूजर्स को रोजाना 100 SMS मिलते हैं।