राजकोट, 16 फरवरी (भाषा) भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक पहली पारी में सात विकेट पर 388 रन बनाए।
भारत ने सुबह के सत्र में रविंद्र जडेजा (112) और कुलदीप यादव (04) के विकेट गंवाए।
लंच के समय ध्रुव जुरेल 31 जबकि रविचंद्रन अश्विन 25 रन बनाकर खेल रहे थे।
भाषा सुधीर
सुधीर