भारत के लंच तक तीन विकेट पर 93 रन

Ads

भारत के लंच तक तीन विकेट पर 93 रन

  •  
  • Publish Date - February 15, 2024 / 11:38 AM IST,
    Updated On - February 15, 2024 / 11:38 AM IST

राजकोट, 15 फरवरी (भाषा) भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन लंच तक गुरुवार को यहां 3 विकेट पर 93 रन बनाए।

लंच के समय कप्तान रोहित शर्मा 52 और रविंद्र जडेजा 24 रन पर खेल रहे थे। इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज मार्क वुड ने दो और टॉम हार्टली ने एक विकेट लिया है।

भाषा

पंत

पंत