BREAKING NEWS
Pendra News in Hindi: स्कूल में नहीं मिल रहा था ए
AD · 728×90Advertisement

भारत ए महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 322 रन की बढ़त हासिल की

भारत ए महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 322 रन की बढ़त हासिल की

भारत ए महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 322 रन की बढ़त हासिल की
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 7:40 pmModified: 30 Sept 2026 | 7:40 pm

मोहाली, 30 सितंबर (भाषा) भारत ए महिला टीम ने वैष्णवी शर्मा के 52 रन देकर छह विकेट के शानदार प्रदर्शन से बुधवार को यहां एकमात्र अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ए पर 322 रन की बढ़त हासिल कर ली।

भारत ए ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 134 रन बना लिए हैं जिसमें प्रिया पूनिया ने 59 रन का अहम योगदान रहा।

इससे पहले भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को पहली पारी में महज 176 रन पर समेट दिया था।

भारत ए महिला टीम ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 351 रन से आगे बढ़ाकर 364 रन पर खत्म की। निकी प्रसाद (91) हालांकि अपने शतक से चूक गईं।

इसके बाद बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी ने पुरानी गेंद का फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी को जल्दी समेटने में अहम योगदान दिया। कप्तान रेचल ट्रेनामन 44 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। उन्होंने तालिया विल्सन (35 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े।

ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर बिना विकेट गंवाए 66 रन से 176 रन पर सभी आउट हो गया।

भारत के लिए शुचि उपाध्याय और निकी ने दो दो विकेट झटके।

भाषा नमिता मोना

मोना

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: भारत ए महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 322 रन की बढ़त हासिल की

गिल का दोहरा शतक, रोहित का शतक, भारत ने श्रृंखला 2-0 से अपने नाम की

गिल का दोहरा शतक, रोहित का शतक, भारत ने श्रृंखला 2-0 से अपने नाम की

30 Sept 2026 | 10:27 pm
खबर खेल भारत परिणाम

खबर खेल भारत परिणाम

30 Sept 2026 | 10:12 pm
भारत के खिलाफ मैत्री मैच के लिए कोलकाता पहुंचा उरुग्वे

भारत के खिलाफ मैत्री मैच के लिए कोलकाता पहुंचा उरुग्वे

30 Sept 2026 | 9:17 pm
रोहित ने वनडे में 12,000 रन पूरे किए और 35वां शतक जड़ा, गिल का 11वां सैकड़ा

रोहित ने वनडे में 12,000 रन पूरे किए और 35वां शतक जड़ा, गिल का 11वां सैकड़ा

30 Sept 2026 | 9:10 pm
एसीटी टूर को लेकर नया विवाद, हॉकी इंडिया ने कहा फंड नहीं दिया, तमिलनाडु के खाते कुछ और कह रहे है

एसीटी टूर को लेकर नया विवाद, हॉकी इंडिया ने कहा फंड नहीं दिया, तमिलनाडु के खाते कुछ और कह रहे है

30 Sept 2026 | 8:09 pm
अनुभवी भारतीय जोड़ियां बाहर, नागल पर टेनिस में पदक का दारोमदार

अनुभवी भारतीय जोड़ियां बाहर, नागल पर टेनिस में पदक का दारोमदार

30 Sept 2026 | 7:50 pm
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एशियाई खेलों में पदक विजेताओं को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एशियाई खेलों में पदक विजेताओं को दी बधाई

30 Sept 2026 | 7:42 pm
नीरू ने हथेली पर लिखे ‘102 प्रतिशत स्वर्ण’ के संकल्प को एशियाड ‘स्वर्ण’ में बदला

नीरू ने हथेली पर लिखे ‘102 प्रतिशत स्वर्ण’ के संकल्प को एशियाड ‘स्वर्ण’ में बदला

30 Sept 2026 | 7:18 pm