सर गारफील्ड सोबर्स को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी

Ads

सर गारफील्ड सोबर्स को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 04:10 PM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 04:10 PM IST

लंदन, 19 जुलाई (भाषा) भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने रविवार को लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मैच के दौरान वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स को श्रद्धांजलि देने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधी।

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शुमार सर गारफील्ड सोबर्स का शुक्रवार को निधन हो गया था।

भारतीय टीम प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘टीम इंडिया ने शुक्रवार को सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए काली पट्टी बांधी है। ’’

मैच की शुरुआत से पहले ‘क्रिकेट के मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर एक मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी और मैदान में मौजूद दर्शक एक साथ खड़े होकर महान क्रिकेटर को श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आए।

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने पारंपरिक घंटी बजाकर खेल आरंभ किया।

भाषा नमिता

नमिता