ईस्ट रदरफोर्ड , 19 जुलाई (एपी) एक तरफ लियोनेल मेस्सी और अर्जेंटीना है तो दूसरी तरफ लामिन यमाल और स्पेन ।
विश्व फुटबॉल का सबसे बड़ा मुकाबला मेटलाइफ स्टेडियम में शुरू हो गया है ।
अर्जेंटीना की नजरें चौथे खिताब पर है तो स्पेन दूसरी बार जीतना चाहेगा । इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जीतने वाली अर्जेंटीना की शुरूआती एकादश में तीन बदलाव किये गए हैं । मिडफील्डर रौड्रिगो डि पॉल, निको गोंजालेस और डिफेंडर गोंजालो मोंतियेल इसमें हैं जबकि मिडफील्डर लिएंड्रो पेरेडेस और नाहुल मोलिना के साथ फॉरवर्ड जियुलियानो सिमोन बाहर हैं ।
स्पेन ने फ्रांस को सेमीफाइनल में हराने वाली शुरूआती एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है ।
48 टीमों के इस सबसे बड़े विश्व कप का यह 104वां मैच है ।
फाइनल से 90 मिनट पहले समापन समारोह शुरू हुआ । पहली बार फीफा विश्व कप में हाफटाइम शो होगा जिसमें जस्टिन बीबर, मैडोना, शकीरा और बीटीएस प्रस्तुति देंगे ।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद हैं और मैच के बाद विजेता को ट्रॉफी दे सकते हैं ।
एपी
मोना
मोना