बर्मिंघम, 14 जुलाई (भाषा) भारत ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के पहले मुकाबले में मंगलवार को यहां इंग्लैंड को छह विकेट से हरा दिया।
इंग्लैंड की पारी को 258 रन पर समेटने के बाद भारत ने 45.2 ओवर में चार विकेट पर 262 रन बनाकर इस दौरे पर पहली बार जीत का स्वाद चखा।
भारत को इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाओं में क्रमश: 0-2 और 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था।
भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 80 रन बनाए और रिटायर आउट हुए। अक्षर पटेल ने नाबाद 57 रन, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन का योगदान दिया।
भाषा
आनन्द
आनन्द