लेबनान को हरार भारत ने अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल की उम्मीदों को मजबूत किया

Ads

लेबनान को हरार भारत ने अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल की उम्मीदों को मजबूत किया

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 06:29 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 06:29 PM IST

सुझोउ (चीन) आठ मई (भाषा) भारत ने एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप के ग्रुप-बी मैच में शुक्रवार को लेबनान को 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत कर लिया।

सूझोउ ताइहू फुटबॉल स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए मैच में भारत की ओर से प्रीतिका बर्मन ने छठे और 85वें मिनट में दो गोल दागे, जबकि अल्वा देवी सेंजाम ने 36वें मिनट और जया ने 72वें मिनट में गोल कर टीम को ऐतिहासिक उपलब्धि के करीब पहुंचाया।

यह 2005 के बाद इस टूर्नामेंट में भारत की पहली जीत है। इस जीत से टीम की ग्रुप तालिका में तीसरे स्थान पर रहने वाली दो टीमों में शामिल होकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं।

भारतीय टीम अब 21 वर्षों में पहली बार नॉकआउट चरण में जगह बनाने के बेहद करीब पहुंच गई है।

भारत की इस जीत के बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए ग्रुप सी में फिलीपींस को चीनी ताइपे को 12 गोल से हराना होगा जबकि चीनी ताइपे को 13 गोल से जीत हासिल करनी होगी।

भारत को इससे पहले जापान ने 3-0 जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से हराया था। चार टीमों की ग्रुप तालिका में भारत इस जीत से तीन अंक के साथ तीसरे पायदान पर है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता