भारत ने वियतनाम को बैडमिंटन एशिया जूनियर चैम्पियनशिप में हराया

भारत ने वियतनाम को बैडमिंटन एशिया जूनियर चैम्पियनशिप में हराया

भारत ने वियतनाम को बैडमिंटन एशिया जूनियर चैम्पियनशिप में हराया
Modified Date: June 28, 2024 / 10:08 pm IST
Published Date: June 28, 2024 10:08 pm IST

नयी दिल्ली, 28 जून ( भाषा ) भारत ने इंडोनेशिया में चल रही बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैम्पियनशिप में ग्रुप सी के मैच में वियतनाम को 5 . 0 से हराया ।

मिश्रित युगल में भार्गव राम और वेन्नाला के ने फाम वान टी और बुइ बिच फुओंग को 17 . 21, 21 . 19, 21 . 17 से मात दी ।

एकल में प्रणय शेट्टीगर ने टी कुओक के को 10 . 21, 21 . 18, 21 . 17 से हराकर भारत की बढत दुगुनी कर ली । तन्वी शर्मा ने टी थि अन को 21 . 13, 21 . 18 से हराया ।

भारत का सामना अब दूसरे दौर में फिलीपींस से होगा ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में