हरारे, 25 जुलाई (भाषा) भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शनिवार को जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 219 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई।
जिम्बाब्वे की ओर से सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का अपेक्षित साथ नहीं मिला।
भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि पदार्पण कर रहे यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट लिए।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता