भारत ने अफगानिस्तान को 152 रन पर समेटा

Ads

भारत ने अफगानिस्तान को 152 रन पर समेटा

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 11:08 AM IST,
    Updated On - June 8, 2026 / 11:08 AM IST

मुल्लांपुर, आठ जून (भाषा) बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने अपने करियर की पहली पारी में ही छह विकेट लेने का कारनामा किया जिससे भारत ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यहां पहली पारी में 152 रन पर आउट कर दिया।

भारत ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। इस तरह से उसने अफगानिस्तान पर पहली पारी के आधार पर 412 रन की बढ़त हासिल की।

सुथार ने 33 रन देकर छह विकेट लिए। उनके अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन और ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया।

अफगानिस्तान की तरफ से रहमत शाह ने सर्वाधिक 60 रन बनाए।

भाषा

पंत

पंत