चेन्नई, नौ जुलाई (भाषा) भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और अंतिम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां 84 रन पर समेट दिया।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज तेजमिन ब्रिट्स ने सर्वाधिक 20 रन बनाए।
भारत की तरफ से पूजा वस्त्राकर ने चार जबकि राधा यादव ने तीन विकेट चटकाए।
भाषा सुधीर
सुधीर