अहमदाबाद, 29 अक्टूबर (भाषा) भारत ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के आखिरी मुकाबले में मंगलवार को यहां न्यूजीलैंड की पारी 49.5 ओवर में 232 रन पर समेट दी।
श्रृंखला अभी 1-1 से बराबरी पर है।
न्यूजीलैंड के लिए ब्रूक हैलिडे ने 96 गेंद में 86 रन की शानदार पारी खेली।
भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने तीन और प्रिया मिश्रा ने दो विकेट चटकाये।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर