इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 31 रन से हारा भारत, दूसरा टेस्ट 9 अगस्त से

Ads

इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 31 रन से हारा भारत, दूसरा टेस्ट 9 अगस्त से

  •  
  • Publish Date - August 4, 2018 / 12:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

बर्मिंघम। भारत ने इंग्लैंड के साथ खेला गया पहला टेस्ट मैच 31 रन से गंवा दिया है। भारत के सामने जीत के लिए 194 रनों के लक्ष्य था, लेकिन टीम इंडिया की दूसरी पारी 162 रन पर ही सिमट गई। इस तरह 5 टेस्ट मैच की सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 9 अगस्त से ओवल में खेला जाएगा।

तीसरे दिन के खेल के बाद भारत ने चौथे दिन 5 विकेट पर 110 रन से आगे खेलना शुरु किया। लेकिन पहले ही ओवर में दिनेश कार्तिक आउट हो गए। जबकि कोहली ने आउट होने से पहले 59 रन बनाए। ये उनका 17वां टेस्ट अर्धशतक है।

यह भी पढ़ें : एनआरसी पर हंगामे के बीच अहमदाबाद में धराए 11 बांग्लादेशी, अवैध रुप से रह रहे थे

स्टोक्स ने इसी ओवर में मो. शमी भी कैच आउट हो गए। ईशांत 11 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। वहीं भारतीय पारी के अंत में हार्दिक पांड्या 31 रन के स्कोर पर स्लिप में कैच आउट हुए। बता दें कि इससे पहले भी भारत कभी भी बर्मिंघम में टेस्ट जीत दर्ज नहीं कर सका है।

वेब डेस्क, IBC24