भारत टेबल टेनिस विश्व चैम्पियनशिप महिला युगल, मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में

Ads

भारत टेबल टेनिस विश्व चैम्पियनशिप महिला युगल, मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में

  •  
  • Publish Date - November 27, 2021 / 11:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

ह्यूस्टन, 27 नवंबर ( भाषा ) मनिका बत्रा विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के महिला युगल और मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है जिससे भारत ऐतिहासिक पदक से सिर्फ एक जीत दूर है ।

मनिका और अर्चना कामथ ने हंगरी की डोरा माडाराज और जॉर्जिना पोटा को 11 . 4, 11 . 9, 6 . 11, 11 . 7 से हराया ।

अब उनका सामना लक्जेमबर्ग की सारा डे नुटे और शिया लियान नि से होगा । सेमीफाइनल हारने वाले को भी कांस्य पदक मिलेगा ।

मिश्रित युगल में मनिका और जी सथियान ने दो गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अमेरिका की कनक झा और चीन के वांग मानयु को हराया । उन्होंने 15 . 17, 10 . 12, 12 . 10, 11 . 6, 11 . 7 से जीत दर्ज की ।

अब उनका सामना जापान के हारिमोतो तोमोकाजू और हयाता हीना से होगा ।

मिश्रित युगल में अचंत शरत कमल और अर्चना को प्री क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की जिया नान युआन और एमैन्युअल लेबेसन ने हराया ।

भाषा मोना

मोना