आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारत का सामना सैफ अंडर 20 सेमीफाइनल में भूटान से

आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारत का सामना सैफ अंडर 20 सेमीफाइनल में भूटान से

आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारत का सामना सैफ अंडर 20 सेमीफाइनल में भूटान से
Modified Date: March 31, 2026 / 06:52 pm IST
Published Date: March 31, 2026 6:52 pm IST

माले, 31 मार्च (भाषा) गत चैम्पियन भारतीय टीम सैफ अंडर 20 फुटबॉल चैम्पियनशिप क सेमीफाइनल में बुधवार को भूटान से खेलेगी ।

दूसरा सेमीफाइनल नेपाल और बांग्लादेश के बीच खेला जायेगा ।

भारतीय टीम को ग्रुप चरण के बाद तीन दिन का ब्रेक मिला था जिसके बाद टीम तरोताजा होकर सेमीफाइनल में उतरेगी । खिलाड़ियों ने एक पूरा दिन बीच पर बिताया ।

भारत ने ग्रुप चरण में पाकिस्तान को 3 . 0 से हराने के बाद बांग्लादेश से 1 . 1 से ड्रॉ खेला था ।

भारतीय टीम के मुख्य कोच महेश गवली ने कहा ,‘‘ खिलाड़ी दबाव का बखूबी सामना करते हुए बहुत अच्छा खेल रहे हैं । हमें टूर्नामेंट से पहले तैयारी का समय नहीं मिला लेकिन सभी अपना सौ फीसदी दे रहे हैं । मैं अब तक के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं ।’’

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में