अंडर-17 महिला एशिया कप में भारत का मुकाबला जापान, ऑस्ट्रेलिया और लेबनान से

Ads

अंडर-17 महिला एशिया कप में भारत का मुकाबला जापान, ऑस्ट्रेलिया और लेबनान से

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 02:16 PM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 02:16 PM IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) भारत को चीन में होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए चार बार के चैंपियन जापान, ऑस्ट्रेलिया और लेबनान के साथ ग्रुप बी में रखा गया है।

किर्गिज़ गणराज्य और उज्बेकिस्तान को हराकर 21 वर्षों में पहली बार एएफसी अंडर-17 महिला एशिया कप के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जिसके बाद वह जापान और लेबनान का सामना करेगी।

यह टूर्नामेंट एक से 17 मई तक सूज़ौ शहर में सूज़ौ स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम और सूज़ौ ताइहू फुटबॉल स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

मेजबान चीन को थाईलैंड, वियतनाम और म्यांमार के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप सी में उत्तर कोरिया, कोरिया गणराज्य, फिलीपींस और चीनी ताइपे शामिल हैं।

प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

भाषा पंत मोना

मोना