अहमदाबाद, 12 फरवरी (भाषा ) अफगानिस्तान के अनुभवी हरफनमौला मोहम्मद नबी पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिये मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है ।
यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर की है जब गेंदबाज लुंगी एनगिडि की कलाई पर बंधे बैंड को लेकर नबी की अंपायर से लंबी बहस हो गई ।
आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ नबी ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2 . 4 का उल्लंघन किया है जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों का पालन नहीं करने के संबंध में है ।’’
नबी पर एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया । नबी ने आरोप और सजा स्वीकार कर लिया है जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी ।
भाषा मोना पंत
पंत