Spyware: कॉल, चैट, लोकेशन… कुछ भी नहीं सेफ! नया स्पाईवेयर चुपचाप कर रहा है सब कुछ ट्रैक! जानिए कैसे रहें सुरक्षित

Ads

Spyware: ZeroDayRAT नाम का नया स्पाईवेयर तेजी से फैल रहा है। यह यूजर के फोन में घुसकर मैसेज, कैमरा और अन्य निजी डेटा तक हमलावर को पहुंच दे सकता है। सबसे चिंता की बात यह है कि यह टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर खुलेआम बेचा जा रहा है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 03:31 PM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 03:33 PM IST

(Spyware/ Image Credit: Pexels)

HIGHLIGHTS
  • ZeroDayRAT को हाल के वर्षों का खतरनाक स्पाईवेयर माना जा रहा है।
  • यह कैमरा और माइक्रोफोन तक की एक्सेस हैकर्स को दे सकता है।
  • यूजर की लोकेशन और मैसेज भी ट्रैक किए जा सकते हैं।

ZeroDayRAT Spyware: इन दिनों ZeroDayRAT नाम का एक नया स्पाईवेयर मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी चिंता बन गया है। इसे पिछले कुछ सालों के सबसे खतरनाक स्पाईवेयर में गिना जा रहा है। यह एंड्रॉयड और आईफोन दोनों को निशाना बना सकता है। एक बार डिवाइस में घुसने के बाद यह कैमरा, माइक्रोफोन, मैसेज और नोटिफिकेशन जैसी निजी जानकारियों तक पहुंच बना लेता है।

कैसे चुराता है आपकी निजी जानकारी (How does it steal your Information?)

यह स्पाईवेयर इंस्टॉल होते ही यूजर का डेटा हैकर्स तक भेजना शुरू कर देता है। हमलावर फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन, GPS लोकेशन, इनबॉक्स मैसेज, ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी, बैटरी स्टेटस और यहां तक कि लॉक स्टेटस भी देख सकते हैं। इससे यह भी पता लगाया जा सकता है कि यूजर किससे ज्यादा बात करता है, कौन से ऐप ज्यादा इस्तेमाल करता है और किस नेटवर्क पर सक्रिय रहता है।

टेलीग्राम पर खुलेआम बिक्री (Open Sale on Telegram)

ZeroDayRAT को लेकर सबसे बड़ी चिंता यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा तकनीकी ज्ञान की जरूरत नहीं होती। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्पाईवेयर टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर खुलेआम बेचा जा रहा है। इसका मतलब है कि कोई भी व्यक्ति इसे खरीदकर गलत मकसद के लिए इस्तेमाल कर सकता है, जिससे साइबर खतरा और बढ़ जाता है।

खुद को कैसे रखें सुरक्षित (How to keep Safe)

बढ़ते साइबर खतरों के बीच सतर्क रहना बेहद जरूरी है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और थर्ड-पार्टी वेबसाइट से ऐप डाउनलोड करने से बचें। हमेशा आधिकारिक प्लेटफॉर्म जैसे गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से ही ऐप इंस्टॉल करें। साथ ही फोन को नियमित रूप से अपडेट रखें और मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें।

इन्हें भी पढ़ें:

ZeroDayRAT क्या है?

ZeroDayRAT एक खतरनाक स्पाईवेयर है जो मोबाइल फोन में घुसकर निजी डेटा हैकर्स तक पहुंचा सकता है।

यह किन डिवाइस को प्रभावित करता है?

यह स्पाईवेयर एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए खतरा है।

यह कौन-कौन सी जानकारी चुरा सकता है?

कैमरा, माइक्रोफोन, मैसेज, नोटिफिकेशन, GPS लोकेशन, बैटरी स्टेटस और ऐप यूसेज जैसी जानकारी तक इसकी पहुंच हो सकती है।

यह स्पाईवेयर कैसे फैल रहा है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर बेचा जा रहा है और इसे इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा तकनीकी ज्ञान की जरूरत नहीं है।