(Kitni Coffee Peena Theek Hai/ Image Credit: Pexels)
Kitni Coffee Peena Theek Hai: सुबह उठते ही कई लोगों को कॉफी पीना और काम के बीच थकान दूर करने के लिए एक कप (Kitni Coffee Peena Theek Hai) लेने आदत होती है। कॉफी में मौजूद कैफीन कुछ समय के लिए दिमाग को एक्टिव और सतर्क रखने में मदद करता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन शरीर के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इसलिए रोजाना कॉफी की मात्रा पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के मुताबिक, ज्यादातर स्वस्थ वयस्कों के लिए दिन में 400 मिलीग्राम तक (Kitni Coffee Peena Theek Hai) कैफीन आमतौर पर नुकसानदायक नहीं होता। यह करीब 2 से 4 कप कॉफी के बराबर हो सकता है। लेकिन, हर कॉफी में कैफीन की मात्रा समान नहीं होती। कॉफी के प्रकार और उसे बनाने के तरीके से कैफीन की मात्रा बदल सकती है। इसके अलावा चाय, एनर्जी ड्रिंक, चॉकलेट और कुछ दवाओं से भी कैफीन मिलता है। इसलिए दिनभर के सभी स्रोतों को जोड़कर कुल कैफीन की मात्रा पर ध्यान रखना जरूरी है।
जरूरत से ज्यादा कैफीन लेने पर बेचैनी, हाथ कांपना, सिरदर्द, पेट खराब होना और दिल की धड़कन तेज महसूस होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसका असर नींद पर भी पड़ सकता है। खासकर शाम या रात में ज्यादा कॉफी पीने से सोने में परेशानी और नींद की गुणवत्ता बिगड़ सकती है। परंतु कैफीन का असर हर व्यक्ति पर अलग-अलग होता है। कुछ लोगों को एक-दो कप के बाद भी परेशानी हो सकती है, जबकि अन्य लोग ज्यादा मात्रा सहन कर सकते हैं।
गर्भवती महिलाओं को कैफीन का सेवन (Kitni Coffee Peena Theek Hai) सीमित रखने की सलाह दी जाती है। अमेरिकन कॉलेज ऑफ ऑब्सटेट्रिशियंस एंड गायनेकोलॉजिस्ट्स के अनुसार, गर्भावस्था में रोज 200 मिलीग्राम से कम कैफीन आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। नींद की समस्या, बेचैनी, दिल की धड़कन से जुड़ी परेशानी या कैफीन संवेदनशीलता वाले लोगों को भी सावधानी रखनी चाहिए। कॉफी में चीनी और क्रीम की मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है। अगर कॉफी पीने के बाद बार-बार नींद खराब हो या धड़कन तेज महसूस हो तो सेवन कम करना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना ही उचित है।