भारतीय पारी 191 रन पर सिमटी

Ads

भारतीय पारी 191 रन पर सिमटी

  •  
  • Publish Date - September 2, 2021 / 09:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

लंदन, दो सितंबर ( भाषा ) इंग्लैंड के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरूवार को भारतीय टीम 191 रन पर आउट हो गई ।

विराट कोहली ने 96 गेंद में 50 रन बनाये जबकि शारदुल ठाकुर ने 36 गेंद में 57 रन की पारी खेलकर भारत को कम स्कोर पर सिमटने से बचाया ।

टॉस जीतकर गेंदबाजी करने वाली इंग्लैंड के लिये क्रिस वोक्स ने चार और ओली रॉबिनसन ने तीन विकेट लिये ।

भाषा मोना

मोना