Thailand School Shooting News: छात्र ने स्कूल में की ताबड़तोड़ फायरिंग, खुद को भी किया शूट….7 की मौत, सामने आया वीडियो

Ads

Thailand School Shooting News: छात्र ने शिक्षकों और स्टूडेंट पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, खुद को भी किया शूट....7 की मौत, सामने आया वीडियो

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 12:15 PM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 12:18 PM IST

Thailand School Shooting News: छात्र ने शिक्षकों और स्टूडेंट पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, खुद को भी किया शूट....7 की मौत, सामने आया वीडियो /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • थाईलैंड के नॉनथाबुरी स्थित स्कूल में गोलीबारी की घटना
  • पुलिस के अनुसार, छात्र ने शिक्षक को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली
  • घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई, मामले की जांच जारी है

बैंकॉक। Thailand School Shooting News: थाईलैंड के एक स्कूल में आज सुबह-सुबह उस समय चीख पुकार मच गई जब एक छात्र ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। खबर है कि इस घटना में कम से कम 7 की मौत और 20 से ज्यादा घायल हो गए। ‘रॉयल थाई पुलिस’ के प्रवक्ता त्रैरोंग पिवपन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह गोलीबारी बैंकॉक के उत्तर-पश्चिम में स्थित नोंथाबुरी प्रांत के ‘देबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल’  (Nonthaburi School Shooting) में हुई। जहां लगभग 3,000 स्टूडेंट्स पढ़ते हैं।

बताया जा रहा है कि नॉनथाबुरी प्रोविंशियल पुलिस कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल डेचरापी कोंगडी ने कहा कि संदिग्ध बंदूकधारी (Thailand School Shooting News) ने खुद को मार डाला। पुलिस ने अपराधी की पहचान एक स्टूडेंट के तौर पर की है। जिसने शिक्षक की हत्या कर आत्महत्या कर ली है।

 

ये भी पढ़ें

 

थाईलैंड में स्कूल शूटिंग की घटना कहां हुई?

यह घटना नॉनथाबुरी प्रांत के देबसिरिन नॉनथाबुरी स्कूल में हुई।

गोलीबारी किसने की?

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी एक छात्र ने की, जिसने कथित तौर पर शिक्षक को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

घटना में कितने लोग प्रभावित हुए?

प्रारंभिक रिपोर्टों में मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। आधिकारिक जांच जारी है और अंतिम आंकड़े पुलिस द्वारा पुष्टि किए जाने बाकी हैं।

क्या घटना की जांच चल रही है?

हां, रॉयल थाई पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

क्या इस घटना का वीडियो सामने आया है?

सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े कुछ वीडियो प्रसारित होने के दावे हैं, लेकिन उनकी प्रामाणिकता की पुष्टि संबंधित अधिकारियों द्वारा की जानी बाकी है।