आस्ट्रेलिया के 445 रन के जवाब में भारतीय टीम 260 रन पर आउट
आस्ट्रेलिया के 445 रन के जवाब में भारतीय टीम 260 रन पर आउट
ब्रिसबेन, 18 दिसंबर (भाषा) आस्ट्रेलिया के 445 रन के जवाब में भारतीय टीम तीसरे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन बुधवार को 260 रन पर आउट हो गई ।
अपने कल के स्कोर नौ विकेट पर 252 रन से आगे खेलते हुए भारत ने 24 गेंद में आठ रन और जोड़े ।
जसप्रीत बुमराह ( 38 गेंद में नाबाद 10) और आकाश दीप (44 गेंद में 31) ने भारत को चौथे दिन फॉलोआन से बचाया था । दोनों ने आखिरी विकेट के लिये 78 गेंद में 47 रन जोड़े ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


