भारत का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

Ads

भारत का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

  •  
  • Publish Date - December 8, 2020 / 08:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

सिडनी, आठ दिसंबर ( भाषा ) आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 क्रिकेट श्रृंखला के तीसरे और आखिरी मैच में मंगलवार को भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।

भारतीय टीम पहले दोनों मैच के साथ श्रृंख्रला जीत चुकी है लिहाजा यह महज औपचारिकता का मैच है ।

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है । आस्ट्रेलियाई टीम में नियमित कप्तान आरोन फिंच की वापसी हुई है जो चोट के कारण दूसरे मैच से बाहर थे ।

भाषा

मोना

मोना