भारत का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मयंक अग्रवाल- पृथ्वी साव ने की पारी की शुरूआत

भारत का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मयंक अग्रवाल- पृथ्वी साव ने की पारी की शुरूआत

भारत का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मयंक अग्रवाल- पृथ्वी साव ने की पारी की शुरूआत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: December 17, 2020 3:47 am IST

एडीलेड, 17 दिसंबर ( भाषा ) भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिन- रात के पहले क्रिकेट टेस्ट में गुरूवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया ।

ये भी पढ़ें- जनता की दिक्कतों व जरुरतों को लेकर असंवेदनशील है केंद्र सरकार : गहलोत

भारत के लिये मयंक अग्रवाल के साथ पृथ्वी साव ही पारी की शुरूआत करेंगे जिनके खराब फार्म के कारण शुभमन गिल को मौका दिये जाने की अटकलें लगाई जा रही थी । वहीं विकेटकीपर के तौर पर रिधिमान साहा को ही ऋषभ पंत पर तरजीह दी गई है ।

ये भी पढ़ें- जेईई मेंस परीक्षा साल में चार बार होगी, पहले सत्र में परीक्षा 23 से…

आस्ट्रेलिया के लिये भी खराब फार्म से जूझ रहे जो बर्न्स पर भरोसा रखा गया है । इसके अलावा कैमरन ग्रीन टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे ।

देखें प्लेइंग इलेवन-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी साव, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन
जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशाने, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम पेन (विकेटकीपर/कप्तान), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड


लेखक के बारे में