एशियाई रिले चैंपियनशिप के पहले दिन भारत ने दो पदक जीते
एशियाई रिले चैंपियनशिप के पहले दिन भारत ने दो पदक जीते
शाओक्सिंग (चीन), 20 जून (भाषा) भारत ने शनिवार को यहां एशियाई रिले चैंपियनशिप के पहले दिन एक रजत और एक कांस्य पदक जीता।
अनिमेष कुजूर, गौरव प्रणव, तमन्ना और एसएस स्नेहा की भारतीय मिश्रित चार गुणा 100 मीटर टीम ने 41.47 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता।
थाईलैंड ने 41.14 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि चीन ने 41.29 सेकंड में रजत पदक हासिल किया।
दिन में बाद में टीएस शेट्टी, भरत श्रीधर, एमआर पूवम्मा और नीरू पाठक की भारतीय मिश्रित चार गुणा 400 मीटर टीम ने तीन मिनट 17.06 सेकंड का समय लेकर रजत पदक जीता।
कजाखस्तान ने 3:16.35 के समय के साथ जीत हासिल की जबकि चीन ने 3:17.20 में कांस्य पदक जीता।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर

Facebook


