भारतीय तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल से बाहर

भारतीय तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल से बाहर

भारतीय तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल से बाहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: April 21, 2022 10:40 pm IST

अंताल्या, 21 अप्रैल (भाषा) भारत की पुरुष और महिला तीरंदाजी टीम ने गुरुवार को यहां निराशाजनक प्रदर्शन किया और सत्र के पहले विश्व कप के पहले चरण के क्वार्टर फाइनल में हार गयी।

तरुणदीप राय, सचिन गुप्ता और जयंत तालुकदार की पुरुषों की रिकर्व टीम को क्वालीफाइंग में शीर्ष वरीयता मिली थी, लेकिन टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। भारतीय टीम एकतरफा मुकाबले में यूक्रेन से 1-5 से हार गयी।

महिलाओं के वर्ग में रिद्धि फोर, अंकिता भकत और सिमरनजीत कौर की चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय टीम को इटली से 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।

कंपाउंड वर्ग में प्रिया गुर्जर और रजत चौहान भी क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाये। अभिषेक वर्मा को दूसरे दौर में हार झेलनी पड़ी।

भारत अभी तक कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में फाइनल में पहुंचकर एक पदक पक्का कर चुका है। फाइनल में वह शनिवार को फ्रांस से भिड़ेगा।

भाषा पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में