भारतीय दृष्टिबाधित टीम ने पाकिस्तान को 46 रन से हराया

भारतीय दृष्टिबाधित टीम ने पाकिस्तान को 46 रन से हराया

भारतीय दृष्टिबाधित टीम ने पाकिस्तान को 46 रन से हराया
Modified Date: February 23, 2024 / 08:03 pm IST
Published Date: February 23, 2024 8:03 pm IST

दुबई, 23 फरवरी (भाषा) सुनील रमेश और डी वेंकटेश्वर राव के अर्धशतकों से भारतीय पुरुष टीम ने शुक्रवार को यहां नेत्रहीनों के लिए ‘फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज’ के दूसरे टी20 में पाकिस्तान को 46 रन से हरा दिया।

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे रमेश ने 61 गेंद में 87 और राव ने 41 गेंद में 56 रन की पारियां खेलीं जिससे भारत ने तीन विकेट पर 224 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया।

इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 121 रन की भागीदारी निभायी। अजय कुमार रेड्डी ने 42 रन का योगदान दिया।

इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट पर 178 रन ही बनाने दिये और श्रृंखला 1-1 से बराबर की।

पाकिस्तान ने तेज शुरूआत की और सातवें ओवर तक 60 रन पर पहुंच गयी थी। लेकिन इसके बाद टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट खो दिये।

अब टीमें रविवार को श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच खेलेंगी।

भाषा

नमिता

नमिता


लेखक के बारे में