मुंबई पहुंचे भारतीय क्रिकेटरों को घर में पृथकवास पर रहने की सलाह

Ads

मुंबई पहुंचे भारतीय क्रिकेटरों को घर में पृथकवास पर रहने की सलाह

  •  
  • Publish Date - January 21, 2021 / 06:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

मुंबई, 21 जनवरी (भाषा) आस्ट्रेलिया दौरे से गुरुवार की सुबह यहां पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पांच सदस्यों को अगले सात दिन तक घर में पृथकवास पर रहने की सलाह दी गयी है।

भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे, सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी सॉव और मुख्य कोच रवि शास्त्री आस्ट्रेलिया से गुरुवार की सुबह मुंबई पहुंचे।

बृहनमुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘खिलाड़ियों को सात दिन तक घर में पृथकवास पर रहने की सलाह दी गयी है।’’

कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भारत ने मंगलवार को ब्रिसबेन में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती और इस तरह से बोर्डर-गावस्कर ट्राफी अपने पास बरकरार रखी।

रहाणे, शास्त्री, रोहित, शार्दुल और सॉव का मुंबई पहुंचने पर मुंबई क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने स्वागत किया। रहाणे ने टीम की जीत का जश्न मनाने के लिये केक भी काटा।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर