एशियाई खेलों के लिये रवाना भारतीय तलवारबाजी दल

एशियाई खेलों के लिये रवाना भारतीय तलवारबाजी दल

एशियाई खेलों के लिये रवाना भारतीय तलवारबाजी दल
Modified Date: September 17, 2026 / 11:35 am IST
Published Date: September 17, 2026 11:35 am IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) ओलंपियन सी ए भवानी देवी की अगुवाई में भारत का 20 सदस्यीय तलवारबाजी दल एशियाई खेलों के लिये जापान रवाना हो गया जिसमें चोटिल प्राची लोहान की जगह एपी स्पर्धा में अनुप्रिया को मंजूरी मिलने पर उतारा जायेगा ।

भारतीय दल में 20 खिलाड़ी, पांच कोच और एक फिजियो है जो बुधवार को रवाना हुए ।

भारतीय साबरे टीम में भवानी देवी, श्रेया गुप्ता, जेफरलिन जेएस और श्रुति जोशी हैं जबकि महिला एपी टीम में तनिष्का खत्री, मितवा चौधरी, यशकीरत कौर और अनुप्रिया के नाम हैं ।

महिला फॉइल में जॉयस अशिता, एन मीना देवी, कनुप्रिया चावला और सोनिया देवी वाइकोम उतरेंगी ।

पुरूषों के वर्ग में करण सिंह, के पी गिशोनिधि, लक्ष्य बाडसर और विशाल थापर साबरे टीम में हैं । वहीं सचिन, सनासन हेमाश सिंह, आदित्य और तेजस पाटिल फॉइल टीम में शामिल हैं ।

अनुप्रिया को भारतीय ओलंपिक संघ और खेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने पर एपी तलवारबाज प्राची लोहान की जगह खेलने का मौका मिलेगा ।

कोचिंग स्टाफ में विजय कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, मोहित अश्विनी , सागर लागू और तुकाराम मेहत्रा हैं जबकि निकिता पांडे फिजियो होंगी ।

भरतजी ठाकोर टीम लीडर हें जबकि देवेंद्र कुमार साहू और ओके विनीश प्रतिनिधि दल में हैं ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में