मेस्सी ने इंटर मियामी के लिये सौवां गोल दागा

मेस्सी ने इंटर मियामी के लिये सौवां गोल दागा

मेस्सी ने इंटर मियामी के लिये सौवां गोल दागा
Modified Date: September 17, 2026 / 11:16 am IST
Published Date: September 17, 2026 11:16 am IST

मियामी, 17 सितंबर (एपी) लियोनेल मेस्सी ने इंटर मियामी फुटबॉल क्लब के लिये सौवां गोल दागा जिसकी मदद से टीम ने केंपियोनेस कप में क्रूज अजुल को 2 . 0 से मात दी ।

मेस्सी ने 24वें मिनट में पहला गोल किया जो 115 मैचों में उनका 100वां गोल था । केसमिरो ने 81वें मिनट में मेस्सी से मिले कॉर्नर पर दूसरा गोल दागा ।

पिछले पांच मैचों में ब्राजील के मिडफील्डर केसमिरो का यह चौथा गोल था ।

इस जीत से इंटर मियामी ने मेस्सी के आगमन के तीन साल बाद एक और ट्रॉफी अपने नाम की । इससे पहले टीम लीग्स कप 2023, सपोटर्स शील्ड 2024 और एमएलएस कप 2025 जीत चुकी है ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में