मलेशिया की इली के साथ परिणय सूत्र में बंधे भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत

Ads

मलेशिया की इली के साथ परिणय सूत्र में बंधे भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत

  •  
  • Publish Date - December 16, 2020 / 02:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर ( भाषा ) तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के बीच भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह अपनी मंगेतर मलेशिया की इली सिद्दीकी के साथ बुधवार को जालंधर में परिणय सूत्र में बंध गए ।

भारतीय टीम का बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र स्थित अभ्यास शिविर हाल ही में खत्म हुआ है ।

इली और मनप्रीत आठ साल से एक दूसरे को जानते हैं । मलेशिया में 2012 में सुल्तान जोहोर कप जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी , जब मनप्रीत भारतीय जूनियर टीम के कप्तान थे ।

जालंधर के मीठापुर के रहने वाले मनप्रीत और इली का विवाह जीटीबी नगर गुरूद्वारे पर संपन्न हुआ । कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर परिजन और करीबी रिश्तेदार ही इसमें शामिल हो सके ।

भाषा मोना पंत

पंत