महिला एशिया कप में चीन से हारी भारतीय हॉकी टीम

महिला एशिया कप में चीन से हारी भारतीय हॉकी टीम

महिला एशिया कप में चीन से हारी भारतीय हॉकी टीम
Modified Date: September 11, 2025 / 06:23 pm IST
Published Date: September 11, 2025 6:23 pm IST

हांगझोउ, 11 सितंबर (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम को एशिया कप में पहली पराजय का सामना करना पड़ा जब सुपर 4 चरण के मैच में मेजबान चीन ने उसे 4 . 1 से हराया ।

भारत के लिये एकमात्र गोल मुमताज खान ने 39वें मिनट में किया जबकि चीन के लिये झोउ मेइरोंग (चौथा और 56वां मिनट ), चेन यांग ( 31वां ) और तान जिंझुयांग ( 49वां ) ने गोल दागे ।

भारतीय टीम पूल चरण में अपराजेय रही थी । उसने थाईलैंड और सिंगापुर को हराया जबकि जापान से ड्रॅा खेला । सुपर 4 चरण के पहले मैच में उसने कोरिया को 4 . 2 से हराया था ।

सुपर 4 की शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को फाइनल खेलेंगी । एशिया कप के विजेता को 2026 महिला विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा जो बेल्जियम और नीदरलैंड में होना है ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में