भारतीय पुरुषों ने एशियाई खेलों में कबड्डी का खिताब बरकरार रखा
भारतीय पुरुषों ने एशियाई खेलों में कबड्डी का खिताब बरकरार रखा
नागोया, 26 सितंबर (भाषा) भारत ने एशियाई खेलों में कबड्डी में स्वर्णिम डबल पूरा किया क्योंकि पुरुष और महिला दोनों टीम ने शनिवार को यहां फाइनल में ईरान पर रोमांचक जीत दर्ज कर अपने-अपने खिताब बरकरार रखे।
भारतीय पुरुषों ने करीबी मुकाबले वाले फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा जबकि दिन में इससे पहले महिला टीम ने उन्हीं प्रतिद्वंद्वियों पर 37-34 से जीत दर्ज की।
पुरुषों का फाइनल तनावपूर्ण रहा जिसमें एक समय स्कोर 20-20 से बराबर था, लेकिन भारत ने बढ़त हासिल करने में सफलता पाई और एक और स्वर्ण सुरक्षित किया।
भारतीय पुरुषों ने 2018 जकार्ता खेलों में अपना दबदबा खत्म होने से पहले लगातार सात स्वर्ण पदक जीते थे जिसमें ईरान चैंपियन बना था और भारत चौथे स्थान पर रहा था। भारत ने 2023 हांग्झोउ खेलों में वापसी करते हुए खिताब फिर हासिल किया।
एशियाई खेलों में कबड्डी में यह भारत का कुल मिलाकर नौवां स्वर्ण पदक था।
इससे पहले महिला टीम ने जीत के बाद एरिना का विजय चक्कर लगाया और राष्ट्रगीत, ‘वंदे मातरम्’ का उद्घोष किया।
महिला टीम ने अब 2018 जकार्ता खेलों को छोड़कर हर चरण में एशियाई खेलों का स्वर्ण जीता है। जकर्ता में ईरान से हारने के बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।
भाषा नमिता पंत
पंत

Facebook


