भारतीय मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम फाइनल में

Ads

भारतीय मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम फाइनल में

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 06:59 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 06:59 PM IST

ग्लास्गो, 31 जुलाई (भाषा) भारतीय मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों में राउंड एक की हीट रेस में कुल सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बना ली।

भारतीय टीम के चार धावकों विशाल टीके, अनीसा बाबू, राजेश रमेश और रशदीप कौर ने तीन मिनट 20.98 सेकेंड का समय निकालकर हीट दो में चौथा स्थान हासिल किया और शनिवार को होने वाले फाइनल में प्रवेश किया।

दोनों हीट में प्रत्येक से शीर्ष तीन टीमें और इसके बाद सबसे तेज समय निकालने वाली अगली दो टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं।

नाइजीरिया ने कुल मिलाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। उसने हीट एक में तीन मिनट 14.58 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। इंग्लैंड 3:15.11 सेकेंड के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 3:15.21 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

भारतीय मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम का इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3:17.06 सेकेंड है जबकि राष्ट्रीय रिकॉर्ड 3:12.87 सेकेंड का है।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द