यूनिटी कप के सेमीफाइनल में जमैका से हारी भारतीय टीम

Ads

यूनिटी कप के सेमीफाइनल में जमैका से हारी भारतीय टीम

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 11:29 AM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 11:29 AM IST

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) भारतीय पुरूष फुटबॉल टीम लंदन में यूनिटी कप 2026 के सेमीफाइनल में जमैका से 0 . 2 से हारकर बाहर हो गई ।

जमैका के लिये कर्टनी क्लार्क ने आठवें और काहेम डिक्सॉन ने 78वें मिनट में गोल दागे ।

अब तीसरे स्थान के प्लेआफ मुकाबले में भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा जिसे दूसरे सेमीफाइनल में नाइजीरिया ने हराया । वहीं फाइनल में पिछले साल की तरह नाइजीरिया की टक्कर जमैका से होगी ।

भारत के लिये नोफाल पीएन और रिकी शाबोंग ने सीनियर टीम में पदार्पण किया । भारतीय टीम का ब्रिटेन में यह पहला मैच था ।

फीफा रैंकिंग में 71वें स्थान पर काबिज जमैका ने आक्रामक शुरूआत करके आठवें ही मिनट में बढत बना ली ।

डिक्सॉन 17वें मिनट में बढत दुगुनी करने के करीब पहुंचे लेकिन गुरप्रीत संधू ने गोल नहीं होने दिया ।

ब्रेक के पहले भारतीयों ने कुछ अच्छे मूव बनाये लेकिन गोल में नहीं बदल सके । ब्रेक के बाद 53वें मिनट में जमैका के डिफेंस और गोलकीपर की गलती का फायदा उठाकर भारत गोल करने के करीब भी पहुंचा ।

रोशन ने गेंद पर नियंत्रण बनाकर रहीम अली को गेंद सौंपी जो लालरिंडिका की जगह हाफ टाइम के बाद उतरे थे । अली आफ साइड में थे लिहाजा फॉलोअप में छांगटे का गोल मान्य नहीं हुआ ।

इसके बाद हालांकि भारतीय टीम अचानक लय में दिखने लगी और काफी आक्रामक खेल दिखाया । लेकिन जब लग रहा था कि भारत बराबरी कर लेगा, उसी समय डिक्सॉन ने जमैका के लिये दूसरा गोल कर दिया ।

भाषा मोना

मोना