Super Saver Recharge Plans: महंगाई के बीच खुशखबरी! 500 रुपये से भी कम में 3 महीने तक चलने वाला रिचार्ज, मिलेगा अनलिमिटेड फायदा

Ads

Super Saver Recharge Plans: महंगाई के बीच मोबाइल रिचार्ज का खर्च कम करने के लिए 500 रुपये से कम में 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान उपलब्ध है। ये प्लान लंबी वैधता के साथ कॉल, डेटा और SMS का फायदा देता है। यूजर्स इन्हें देखकर जरूरत के मुताबिक अपने लिए उपयुक्त रिचार्ज चुन सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 11:24 AM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 11:41 AM IST

(Super Saver Recharge Plans/ Image Credit: Pexels)

HIGHLIGHTS
  • 500 रुपये से कम में 84 दिन के रिचार्ज प्लान
  • एयरटेल, जियो और वीआई के सस्ते विकल्प
  • अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा सभी प्लान में

नई दिल्ली: Super Saver Recharge Plans: देश में बढ़ती महंगाई के बीच मोबाइल रिचार्ज का खर्च कम करने के लिए टेलीकॉम कंपनियां सस्ते और लंबी वैधता वाले प्लान दे रही है। 500 रुपये से कम में कई ऐसे प्रीपेड प्लान उपलब्ध हैं जो 84 दिन तक चलते हैं। इनमें कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है। जबकि कुछ प्लान में सीमित डेटा भी दिया जाता है।

एयरटेल का 469 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का 469 रुपये का प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह एक वॉयस और SMS वाला प्लान है जिसमें डेटा शामिल नहीं है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 900 SMS मिलते हैं। साथ ही इसमें Adobe Express Premium 12 महीने के लिए, सेफ नेटवर्क प्रोटेक्शन और फ्री हैलोट्यून्स जैसे अतिरिक्त फायदे भी दिए जाते हैं। SMS की लिमिट खत्म होने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल और 1.5 रुपये प्रति STD एसएमएस चार्ज देना पड़ता है।

जियो का 448 रुपये वाला प्लान

जियो का 448 रुपये वाला प्लान भी 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 SMS मिलते हैं। यह भी एक वॉयस और SMS प्लान है जिसमें डेटा नहीं दिया जाता। इसके साथ Jio TV और Jio AI Cloud जैसी सेवाओं का भी फायदा मिलता है।

वीआई के 470 और 548 रुपये वाले प्लान

वीआई का 470 रुपये का प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। जिसमें 900 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है लेकिन डेटा शामिल नहीं है। वहीं 548 रुपये वाले प्लान में 7GB डेटा, 1000 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके साथ Vi Movies & TV का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। जो मनोरंजन के लिए उपयोगी है। इसमें SMS लिमिट खत्म हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल और 1.5 रुपये प्रति STD SMS की दर से चार्ज देना होगा। साथ ही 548 रुपये प्लान में डेटा की लिमिट समाप्त होने के बाद 50 पैसे प्रति MB की दर से चार्ज देना होगा।

489 रुपये वाला वीआई प्लान

वीआई का 489 रुपये वाला प्लान 78 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 1000 SMS और 6GB डेटा मिलता है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जिन्हें थोड़े डेटा की भी जरूरत होती है। कुल मिलाकर ये सभी प्लान कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और बेसिक मोबाइल जरूरतों को पूरा करने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

क्या 500 रुपये से कम में 84 दिन वाले रिचार्ज प्लान मिलते हैं?

हां, एयरटेल, जियो और वीआई 500 रुपये से कम में 84 दिन की वैधता वाले कई प्लान देते हैं।

क्या इन प्लान में डेटा मिलता है?

कुछ प्लान में डेटा नहीं मिलता, जबकि वीआई के कुछ प्लान में सीमित डेटा शामिल होता है।

सबसे सस्ता 84 दिन वाला प्लान कौन सा है?

जियो का 448 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ते विकल्पों में से एक है।

क्या इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है?

हां, लगभग सभी प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।