महज 31 साल की उम्र में भारत की इस महिला क्रिकेटर ने लिया संन्यास, ट्वीट कर दी जानकारी

महज 31 साल की उम्र में भारत की महिला क्रिकेटर ने संन्यास का किया ऐलान, Indian woman cricketer V.R. Vanitha announces retirement

महज 31 साल की उम्र में भारत की इस महिला क्रिकेटर ने लिया संन्यास, ट्वीट कर दी जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: February 21, 2022 7:52 pm IST

नयी दिल्ली: cricketer V.R. Vanitha announces retirement  भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए 2014 से 2016 के बीच छह एकदिवसीय और 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली बल्लेबाज वी. आर. वनिता ने सोमवार को 31 साल की उम्र में खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से यह घोषणा करते हुए भारतीय टीम की साथी खिलाड़ी झूलन गोस्वामी और मिताली राज को धन्यवाद दिया। वनिता ने जनवरी 2014 में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैच में राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया था।

Read more : मायके गई प​त्नी तो भाई ने अपनी सगी छोटी बहन से पूरी की हवस, पीड़िता ने की शिकायत तो मां बोली- मुंह बंद रखो

cricketer V.R. Vanitha announces retirement उन्होंने इसके अलावा खेल में उनकी यात्रा का हिस्सा रहे अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों, संरक्षक और टीम के अन्य साथियों को धन्यवाद दिया। वनिता ने घरेलू क्रिकेट में प्रतिनिधित्व करने वाले दो राज्य संघों कर्नाटक और बंगाल को भी धन्यवाद दिया। वनिता ने लिखा, ‘‘19 साल पहले, जब मैंने खेलना शुरू किया था, मैं सिर्फ एक छोटी लड़की थी जिसे खेल से प्यार था। आज भी क्रिकेट के लिए मेरा प्यार वही है। मेरा दिल कहता है कि खेलना जारी रखो, जबकि मेरा शरीर रुकने को कह रहा है। मैंने इस समय अपने शरीर की सुनने का फैसला किया है।’’

Read more : लखीमपुर हिंसा: मृत किसानों के परिवारों ने आशीष मिश्रा की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 

उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करती हूं। यह संघर्ष, खुशी, दिल टूटने, सीखने और व्यक्तिगत उपलब्धियों की यात्रा रही है। मुझे हालांकि कुछ चीजों का खेद भी है। मैं खुद को मिले अवसरों, विशेष रूप से भारत के प्रतिनिधित्व को लेकर आभारी हूं।’’ उन्होंने खेल से संन्यास को ‘अंत नहीं बल्कि एक नयी चुनौती की शुरुआत’ करार दिया।

Read more :  प्राइवेट पार्ट में ऐसी चीज छिपाकर ला रही थी महिला, पहुंच गई अस्पताल, जानिए क्या है माजरा 

वनिता ने सीमित संख्या में एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं जिसमें उनके नाम क्रमशः 85 और 216 रन हैं। वह भारत में खेले गए टी20 विश्व कप की टीम का हिस्सा थी। उन्होंने 2021-22 के घरेलू सत्र में बंगाल को महिला सीनियर वन-डे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुँचाया। उन्होंने इस दौरान आंध्र के खिलाफ 61 और हैदराबाद के खिलाफ 71 गेंदों में 107 रनों की पारी के साथ 225 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 100 से अधिक रहा था।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।