नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) भारत की सीनियर महिला राष्ट्रीय टीम ने सोमवार को पर्थ के मैसेडोनिया पार्क में खाली स्टेडियम में हुए मैत्री फुटबॉल मैच में पर्थ अजूरी को 7-2 से हरा दिया।
ऑस्ट्रेलियाई क्लब टीम पर्थ अजूरी ने पेनल्टी के जरिए शुरुआत में ही बढ़त बना ली थी लेकिन इसके तुरंत बाद डांगमेई ग्रेस ने भारत को बराबरी दिला दी।
दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने विरोधियों को पछाड़ दिया। डांगमेई ने दूसरे हाफ की शुरुआत के कुछ ही मिनटों बाद भारत को बढ़त दिला दी। रिम्पा हलधर और बबीना देवी लिशाम ने गोल करके स्कोर 4-1 कर दिया।
पर्थ अजूरी ने एक और गोल दागा लेकिन भारत के लिए काविया पक्कीरिसामी ने एक और संगीता बासफोर ने दो और गोल किए।
भारतीय टीम एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 की तैयारी कर रही है जहां उसे ग्रुप सी में रखा गया है।
भाषा सुधीर
सुधीर