एस्तोनिया के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

Ads

एस्तोनिया के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

  •  
  • Publish Date - February 20, 2024 / 08:59 PM IST,
    Updated On - February 20, 2024 / 08:59 PM IST

अलान्या (तुर्की), 20 फरवरी (भाषा) भारतीय महिला फुटबॉल टीम तुर्की महिला कप के अपने पहले मैच में बुधवार को जब अपने से कम रैंकिंग की टीम एस्तोनिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य किसी यूरोपीय टीम के खिलाफ पहली जीत दर्ज करके इतिहास रचना होगा।

चार देशों के इस टूर्नामेंट की दो अन्य टीम कोसोवा और हांगकांग हैं। भारतीय टीम की विश्व रैंकिंग अभी 65 है और वह प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सर्वाधिक रैंकिंग की टीम है।

भारतीय टीम हालांकि किसी भी टीम को हल्के से नहीं लेना चाहेगी, क्योंकि यूरोपीय टीम कौशल और शारीरिक रूप से काफी मजबूत होती हैं। ऐसे में इस प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले होने की संभावना है।

भारतीय टीम इससे पहले कभी एस्तोनिया और कोसोवो के खिलाफ नहीं खेली है जबकि हांगकांग के खिलाफ उसने जो 9 मैच खेले हैं उनमें वह अजेय रही है। भारत ने अब तक हांगकांग को 8 मैच में हराया है जबकि एक मैच ड्रॉ रहा।

भाषा पंत

पंत