भारतीय महिला टीम ने बनाये चार विकेट पर 158 रन

भारतीय महिला टीम ने बनाये चार विकेट पर 158 रन

भारतीय महिला टीम ने बनाये चार विकेट पर 158 रन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: March 21, 2021 2:55 pm IST

लखनऊ, 21 मार्च (भाषा) सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की 47 रन की पारी के बाद रिचा घोष के नाबाद 44 रन से भारतीय महिला टीम ने रविवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिये 159 रन का लक्ष्य दिया।

भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाये। उसके लिये हरलीन देओल ने 31 रन का योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिये एन म्लाबा, शबनीम इस्माइल, नादिन डि क्लर्क और एनेके बॉश ने एक एक विकेट लिये।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में