इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ के बाद भारतीय महिला टीम विश्व कप के दूसरे दौर में

इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ के बाद भारतीय महिला टीम विश्व कप के दूसरे दौर में

इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ के बाद भारतीय महिला टीम विश्व कप के दूसरे दौर में
Modified Date: August 20, 2026 / 08:27 pm IST
Published Date: August 20, 2026 8:27 pm IST

एम्सटेलवीन, 20 अगस्त (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम ने बृहस्पतिवार को यहां अपने अंतिम पूल डी मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलकर महिला हॉकी विश्व कप के दूसरे दौर में जगह बना ली।

इस ड्रॉ से भारत को एक अंक मिला जिससे उसके कुल पांच अंक हो गए। भारत पूल में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा और अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया।

भारत ने विश्व कप अभियान की शुरुआत चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ के साथ की थी। इसके बाद उसने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। चीन दो जीत और एक ड्रॉ के साथ सात अंक हासिल कर पूल में शीर्ष पर रहा।

भारत के लिए अगले दौर में पहुंचने के लिए ड्रॉ ही पर्याप्त था।

इंग्लैंड को कुल 11 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह इनमें से किसी को भी गोल में नहीं बदल सका।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में