क्वार्टर फाइनल में हार के साथ सिंधू की छठा विश्व कप पदक जीतने की उम्मीद टूटी

क्वार्टर फाइनल में हार के साथ सिंधू की छठा विश्व कप पदक जीतने की उम्मीद टूटी

क्वार्टर फाइनल में हार के साथ सिंधू की छठा विश्व कप पदक जीतने की उम्मीद टूटी
Modified Date: August 20, 2026 / 08:04 pm IST
Published Date: August 20, 2026 8:04 pm IST

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का विश्व चैंपियनशिप में रिकॉर्ड छठा पदक जीतने का सपना बृहस्पतिवार को टूट गया जब उन्हें महिला एकल क्वार्टर फाइनल में चीन की दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी वांग झी यी के खिलाफ कड़े मुकाबले में 11-21, 21-15, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए दूसरा गेम अपने नाम किया लेकिन निर्णायक गेम में वह इस लय को बरकरार नहीं रख सकीं। वांग ने अंतिम क्षणों में धैर्य बरकरार रखते हुए कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सिंधू प्रतिष्ठित विश्व चैंपियनशिप में अपना छठा पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरी थीं। वह इससे पहले 2019 में स्वर्ण, 2017 और 2018 में रजत तथा 2013 और 2014 में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

सिंधू के बाहर होने के साथ ही इस चैंपियनशिप में महिला एकल में भारत के पदक जीतने की उम्मीदें भी समाप्त हो गईं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में