एफआईएच नेशंस कप हॉकी में कनाडा के खिलाफ अभियान का आगाज करेगी भारतीय महिला टीम

एफआईएच नेशंस कप हॉकी में कनाडा के खिलाफ अभियान का आगाज करेगी भारतीय महिला टीम

एफआईएच नेशंस कप हॉकी में कनाडा के खिलाफ अभियान का आगाज करेगी भारतीय महिला टीम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: September 5, 2022 4:36 pm IST

लुसाने, पांच सितंबर ( भाषा ) भारतीय महिला हॉकी टीम स्पेन के वालेंशिया में 11 से 17 दिसंबर तक होने वाले एफआईएच नेशंस कप में कनाडा के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी ।

भारत को पूल बी में कनाडा, जापान, दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है ।यह टूर्नामेंट एफआईएच प्रो लीग के अगले सत्र का क्वालीफायर है ।

पूल ए में कोरिया, इटली, स्पेन और आयरलैंड हैं ।

कनाडा के बाद भारत का सामना 12 दिसंबर को जापान से होगा जबकि 14 दिसंबर को उसे दक्षिण अफ्रीका से खेलना है ।

हर पूल से दो टीमें सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करेंगी जो 16 दिसंबर से खेला जायेगा ।

फाइनल 17 दिसंबर को होगा ।

भारतीय महिला टीम 2021 . 22 में प्रो लीग में पदार्पण के साथ तीसरे स्थान पर रही थी । पिछले साल तोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही और इस साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में