भारत का राष्ट्रमंडल खेलों के 11वें और अंतिम दिन का कार्यक्रम

भारत का राष्ट्रमंडल खेलों के 11वें और अंतिम दिन का कार्यक्रम

भारत का राष्ट्रमंडल खेलों के 11वें और अंतिम दिन का कार्यक्रम
Modified Date: August 1, 2026 / 09:38 pm IST
Published Date: August 1, 2026 9:38 pm IST

ग्लास्गो, एक अगस्त (भाषा) भारतीय खिलाड़ियों का रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों के 11वें और अंतिम दिन का कार्यक्रम इस प्रकार है।

जूडो:

महिलाओं का 78 किग्रा से कम भार वर्ग, राउंड 16: ईशरूप नारंग बनाम स्कॉटलैंड की निकोल वुड — दोपहर 2:30 बजे।

पुरुषों का 100 किग्रा से कम भार वर्ग, राउंड 16: अवतार सिंह बनाम साइप्रस के एरिस्टोस माइकल — दोपहर 2:30 बजे।

पुरुषों का 100 किग्रा से अधिक भार वर्ग, राउंड 16: यश घंघास बनाम वेल्स के जोशुआ व्हाइटहाउस — दोपहर 2:30 बजे।

महिलाओं का 78 किग्रा से कम भार वर्ग, पदक मुकाबले: ईशरूप नारंग (क्वालीफाई करने पर) — शाम 7:30 बजे।

पुरुषों का 100 किग्रा से कम भार वर्ग, पदक मुकाबले: अवतार सिंह (क्वालीफाई करने पर) — शाम 7:30 बजे।

पुरुषों का 100 किग्रा से अधिक, पदक मुकाबले: यश घंघास (क्वालीफाई करने पर) — शाम 7:30 बजे।

ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग:

पुरुषों की 40 किमी प्वाइंट्स रेस (क्वालीफाइंग राउंड): हर्षवीर सिंह सेखों (हीट-1) और दिनेश कुमार (हीट-2) — दोपहर 2:09 बजे।

पुरुषों का 1000 मीटर टाइम ट्रायल (फाइनल): रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम — दोपहर 3:51 बजे।

महिलाओं की सी4-सी5 1000 मीटर टाइम ट्रायल (फाइनल): लीशा दास — रात 8:40 बजे।

पुरुषों की 40 किमी प्वाइंट्स रेस (फाइनल): हर्षवीर सिंह सेखों और दिनेश कुमार (क्वालीफाई करने पर) — रात 9:09 बजे।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में