कुराश में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन

कुराश में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन

कुराश में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन
Modified Date: September 27, 2026 / 11:41 am IST
Published Date: September 27, 2026 11:41 am IST

नागोया, 27 सितंबर (भाषा) भारतीय कुराश खिलाड़ियों का एशियाई खेलों में रविवार को निराशाजनक प्रदर्शन रहा जब चारों खिलाड़ी अपने अपने मुकाबले हार गए ।

पहले दौर में बाय के बाद खेल रहे विशाल 90 प्लस क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के कुनातिप यी आन से 0 . 5 से हार गए ।

यश कुमार चौहान को ताजिकिस्तान के शकरमामाद मिरमामदोव ने पुरूषों के 90 प्लस किलो प्री क्वार्टर फाइनल में हराया ।

महिला वर्ग में संगीता 57 किलो वर्ग के अंतिम 32 में फिलीपींस की चार्मी कीलिनो से 0 . 10 से हार गई । इसी वर्ग में भारती को ईरान की ताहेरेह अजारपीवांस ने अंतिम 16 में 3 . 0 से हराया ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में