भारत की जूनियर पुरुष टीम ने एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
भारत की जूनियर पुरुष टीम ने एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) भारत की जूनियर पुरुष कलात्मक जिम्नास्टिक टीम ने शनिवार को चीन के जुनी में खेली जा रही एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा।
हर्षित दामोदरन, निषाद नरवाने, एसके नबीघ अली, अक्षत बजाज और मोहम्मद जैद अंसारी की युवा भारतीय टीम ने महाद्वीप की कुछ मजबूत टीमों के सामने शानदार प्रदर्शन किया।
भारतीय टीम ने 224.493 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और पहली बार अपने नाम पर पदक दर्ज कराया।
चीन ने 241.458 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि जापान ने 239.461 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया।
भाषा
पंत मोना
मोना

Facebook


